Maharashtra: शिवनेरी किले में फडणवीस ने अर्पित की छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि
महान योद्धा शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे जिले की जुन्नर तहसील के शिवनेरी में हुआ था। शिवाजी ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की।
Shivaji Maharaj: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बुधवार को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवनेरी किले (Shivneri Fort) में आयोजित 'पालना अनुष्ठान' समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। मराठा राजा की 395वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या लोग किले में एकत्र हुए।ALSO READ: छत्रपति शिवाजी महाराज के 6 महत्वपूर्ण कार्य जो याद रखे जाते हैं आज भी
शिवाजी ने मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की : महान योद्धा शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे जिले की जुन्नर तहसील के शिवनेरी में हुआ था। शिवाजी ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की।ALSO READ: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें
मराठा साम्राज्य को सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक माना जाता है। शिवाजी महाराज न केवल सैन्य कौशल के लिए, बल्कि प्रशासनिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे।(भाषा)ALSO READ: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की 5 घटनाएं जानिएHis governance was as remarkable as his conquests, still inspiring generations. On his Birth Anniversary, salutations to a benevolent ruler and a master strategist, the Founder of Hindavi Swarajya, Chhatrapati Shivaji Maharaj!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) February 19, 2025
यशवंत, कीर्तिवंत, सामर्थ्यवंत, वरदवंत, पुण्यवंत,… pic.twitter.com/RnxzygKa83
Edited by: Ravindra Gupta

