1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. समर्थन की चिट्ठी पर सस्पेंस बरकरार, टली सोनिया गांधी के घर होने वाली कांग्रेस की अहम बैठक

समर्थन की चिट्ठी पर सस्पेंस बरकरार, टली सोनिया गांधी के घर होने वाली कांग्रेस की अहम बैठक

Sharad Pawar
मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस की समर्थन की चिट्ठी का इंतजार कर रही एनसीपी को झटका लग सकता है। टीवी खबरों के अनुसार कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक टल गई है।
इस बीच वेणुगोपाल सोनिया गांधी के घर पहुंचे हैं। वेणुगोपाल की महाराष्ट्र सरकार गठन में अहम भूमिका है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार शिवसेना के नेता संजय राउत का हालचाल जानने के लिए पहुंचे लेकिन सरकार को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। सरकार को समर्थन को लेकर कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

50-50 के फॉमूले की शर्त : शिवसेना ने 50-50 के फॉर्मूले को लेकर भाजपा से अपना 30 साल पुराना नाता तोड़ लिया, लेकिन उसका सत्ता स्वप्न पूरा नहीं हुआ है। सत्ता के गलियारों में अब खबरें हैं कि एनसीपी भी शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के सीएम की शर्त सामने रख सकती है। सोमवार को शिवसेना एनसीपी के भरोसे और एनसीपी कांग्रेस के भरोसे बैठी रही। अब एनसीपी को सरकार के लिए न्योता दिया गया है। एनसीपी को रात 8.30 बजे तक का समय दिया गया है।
अगला लेख
जेएनयू में विरोध प्रदर्शन को संभालने के लिए 600 सुरक्षाकर्मी तैनात