Daily Horoscope
✕

Maharashtra : 25 साल पुरानी दोस्ती तोड़ने वाली BJP क्या देगी अजित पवार का साथ : शिवसेना

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (11:53 IST)
मुंबई। शिवसेना (Shiv Sena) ने सोमवार को भाजपा (BJP) पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने उद्धव ठाकरे नीत दल के साथ अपनी 25 साल पुरानी मित्रता का सम्मान नहीं किया वह राकांपा नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) को भी एक-न-एक दिन छोड़ देंगे।
 
ALSO READ: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच राकांपा ने दो होटलों में भेजे अपने विधायक
 
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर भी निशाना साधा गया। इसमें कहा गया है कि बगावत करने वाले नेता असफल रहे हैं और यह बात अगले कुछ दिन में साबित हो जाएगी। इसमें कटाक्ष किया गया है कि देवेंद्र फडणवीस ने चोर की भांति मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
ALSO READ: महाराष्ट्र में मचे घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर आई बड़ी खबरALSO  
पार्टी ने कहा कि अजित पवार पार्टी कार्यालय से चोरी करके लाए गए हस्ताक्षर किए हुए पत्र राज्यपाल को दिखाते हैं और राज्यपाल उन कागजों पर विश्वास करते हुए फडणवीस और अजित पवार को शपथ दिला देते हैं। ये हेरा-फेरी की पराकाष्ठा है। निर्लज्जता जैसे शब्द का प्रयोग करके हमें इस संस्था का अपमान नहीं करना है।
 
इसमें कहा गया कि ‘अजित पवार को जेल में चक्की पीसने के लिए भेजेंगे’, ऐसा कहनेवाले भक्तगण ‘फडणवीस, अजित पवार आगे बढ़ो’ की नारेबाजी कर रहे हैं।
 
ALSO READ: BJP महाराष्ट्र में दोहराना चाहती है कर्नाटक का खेल, नहीं है किसानों की चिंता : प्रियंका गांधी
 
महाराष्ट्र में तेजी से हुए घटनाक्रम में शनिवार सुबह 8 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यहां राजभवन में फडणवीस और पवार को क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई।
 
विधानसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को साझा करने के मुद्दे पर दोनों दलों का लगभग ढाई दशक पुराना संबंध टूट गया था।
 
संपादकीय में आरोप लगाया गया कि भाजपा ने राकांपा नेता को ललचाया और फिर दोनों ने मिलकर पूरे राज्य को धोखा दिया। इसमें कहा गया, जिन लोगों ने शिवसेना के साथ 25 साल पुरानी मित्रता का सम्मान नहीं किया वह एक दिन अजीत पवार को भी बाहर का रास्ता दिखा देंगे।
 
ALSO READ: Maharashtra : क्या शरद पवार के इशारे पर बागी हुए अजित पवार, क्या बोले NCP प्रमुख?
 
संपादकीय में लिखा गया कि जो लोग यह समझते हैं कि सत्ता सर्वोपरी है, यह उनके सफर का अंतिम पड़ाव है। राज्य की जनता को (इसे देखने के लिए) बस कुछ समय इंतजार करना होगा।
 
संपादकीय में कहा गया कि वास्तव में महाराष्ट्र में फिलहाल जो राजनीतिक अस्थिरता है, वो भाजपा के कारण, उनकी व्यावसायिक वृत्ति के कारण और फंसाने की कला के कारण है। पहले उन्होंने शिवसेना जैसा मित्र खो दिया और अब वे शातिर चोर की तरह रात के अंधेरे में अपराध कर रहे हैं। शिवसेना ने कहा कि अब भाजपा को बहुमत मिलना मतलब भैंसे से दूध दुहने जैसा है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख