महाराष्ट्र में MVA में सीटों का बंटवारा, राहुल गांधी क्यों हुए नाराज?  
					
					
                                       
                  
				  
                  				  				  																	
									  
	 
	कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर सख्त नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि वे सीट शेयरिंग के तरीके से भी नाराज हैं। उनका कहना है कि मुंबई और विदर्भ की कुछ सीटें, जहां कांग्रेस की स्थिति मजबूत थी, शिवसेना यूबीटी को दे दी गई। 
				  
	 
				  						
						
																							
									  
	 
	बताया जा रहा है कि फिलहाल 255 सीटों पर महागठबंधन में समझौता हो चुका है। 33 सीटों पर गठबंधन के नेताओं में मतभेद नजर आ रहे हैं। इस बीच सपा नेता अबू आजमी ने भी राज्य में पार्टी के लिए 5 सीटें मांगी है। उन्होंने कहा कि 5 सीटें नहीं मिलने पर 25 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। 
				  																													
								 
 
 
  
														
																		 							
																		
									  
	 
	गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों 1 चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। 
				  																	
									  
	Edited by : Nrapendra Gupta