NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव
Maharashtra elections : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी शुक्रवार को एनसीपी अजित पवार में शामिल हो गए। वे बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी आज सुबह NCP में शामिल हुए। कांग्रेस से निष्कासित जीशान के एनसीपी में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी ने उन्हें बांद्रा ईस्ट से उम्मीदवार घोषित कर दिया।
जीशान पहले भी बांद्रा ईस्ट सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। इस विधानसभा सीट पर उनका मुकाबला शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता वरुण देसाई से होगा।#WATCH | Maharashtra: Son of late NCP leader Baba Siddique, former Mumbai Youth Congress president Zeeshan Siddiqui joins the NCP in Mumbai.
— ANI (@ANI) October 25, 2024
NCP announces Zeeshan Siddiqui as party candidate from Bandra East Constituency for #MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/EgjoHht4Lx
गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को जीशान के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
हाल ही में जीशान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि उन्होंने हमेशा के लिए मेरे पिता का मुंह बंद कर दिया। लेकिन वे भूल गए- वह एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं, उनकी लड़ाई मेरी रगों में है। वह न्याय के लिए खड़े हुए, बदलाव के लिए लड़े और अडिग साहस के साथ तूफानों का सामना किया।
Edited by : Nrapendra Gupta

