Hanuman Chalisa

महाराष्‍ट्र में नहीं चला छोटे दलों का जादू, अमित ठाकरे की करारी हार

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (16:07 IST)
Maharashtra assembly election results : महाराष्‍ट्र में अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों में सत्तारुढ़ महायुति प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। महाविकास अघाड़ी के तीनों ही दल बुरी तरह फेल रहे जबकि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) भी राज्य विधानसभा चुनाव में प्रभाव छोड़ने में विफल रही। यहां तक कि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को भी करारी हार का सामना करना पड़ा। 
 
मनसे ने जहां 125 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं वीबीए के 200 उम्मीदवार मैदान में थे। दोनों ही दलों को एक भी सीट पर जीत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टियां थोड़ी बेहतर स्थिति में नजर आ रही हैं। ALSO READ: महाराष्ट्र में क्यों घटा पवार का पावर, क्या शिंदे हैं शिवसेना के असली वारिस?
 
मनसे को बड़ा झटका यह है कि पार्टी प्रमुख राजठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मुंबई की माहिम सीट पर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। राजू शेट्टी के नेतृत्व वाले स्वाभिमानी पक्ष ने 19 उम्मीदवार उतारे थे और यह पार्टी भी कोई प्रभाव छोड़ने में विफल रही। यह पार्टी किसानों के बीच, खासकर पश्चिमी महाराष्ट्र में, प्रभाव रखने के लिए जानी जाती है।
 
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, समाजवादी पार्टी, जन सुराज्य शक्ति और माकपा 2-2 सीट पर आगे चल रही हैं, जबकि एआईएमआईएम, राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी, भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष और राजश्री शाहू विकास आघाडी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।
 
बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में कुल 158 पार्टियों ने हिस्सा लिया था। भाजपा राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। इसके बाद शिवसेना शिंदे और फिर एनसीपी अजित पवार है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

अगला लेख