Daily Horoscope
✕

Maharashtra Election : महायुति गठबंधन करेगा प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी, 50 सीटों पर सिमटा विपक्ष

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (16:39 IST)
Maharashtra Assembly Election Results : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत महायुति गठबंधन अपराह्न 3 बजे तक 288 विधानसभा सीट में 225 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है।
 
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। चुनाव नतीजों की निश्चितता के बाद अब सबका ध्यान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर केंद्रित हो गया है जो अपनी पार्टी की शानदार जीत के सूत्रधार माने जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसी खबरें जोरों पर हैं कि राज्य के दूसरे ब्राह्मण मुख्यमंत्री तीसरी बार यह पद संभालेंगे। मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री थे।
ALSO READ: Maharashtra Elections: फडणवीस का दावा, वोट प्रतिशत बढ़ा, महायुति की बनेगी सरकार
निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने अब तक 10 सीट जीती हैं और 121 पर आगे चल रही है, शिवसेना ने छह सीट जीती हैं और 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राकांपा ने आठ सीट जीती हैं और 32 सीट पर आगे चल रही है।
 
एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) एक सीट जीत चुकी है जबकि 11 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 19 सीट पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 20 सीट पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।
ALSO READ: महाराष्ट्र में क्यों घटा पवार का पावर, क्या शिंदे हैं शिवसेना के असली वारिस?
विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) लड़खड़ाता नजर आ रहा है। एमवीए उम्मीदवार करीब 50 सीट पर आगे हैं जबकि उसके कई नेताओं ने शनिवार सुबह तक महायुति को हराने के दावे किए थे। विजेताओं में भाजपा के कालिदास कोलंबकर भी शामिल हैं, जिन्होंने वडाला निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (उबाठा) की श्रद्धा जाधव को 16 चरण की मतगणना के बाद 24,973 मतों से मात दी और लगातार नौवीं बार विधायक बने।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा अजित पवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले, पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के 5 बड़े कारण, भाजपा का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने फडणवीस को फोन कर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। फडणवीस के करीबी सूत्रों ने बताया कि शाह ने फोन कर उन्हें चुनाव में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
 
देवेन्द्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने भी महायुति के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, मैंने कभी किसी अफवाह पर विश्वास नहीं किया और जानती थी कि वह (देवेंद्र) अच्छा करेंगे। पार्टी की सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिन योजना और देवेंद्र के प्रयासों और लोकप्रियता को दिया जा सकता है... वह बहुत बुद्धिमान, होशियार और साहसी हैं और इसी वजह से उन्हें यह सफलता मिली है।
 
लाडकी बहिन योजना पर उन्होंने कहा, मेरी कोई बेटी नहीं है, लेकिन इस योजना के माध्यम से अब मुझे बहुत सारी बेटियां और उनकी शुभकामनाएं मिल रही हैं। भाजपा महासचिव विनोद तावडे ने कहा, फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने मिलकर काम किया और लोगों का भरोसा जीता। शरद पवार ने शिवसेना और भाजपा के स्वाभाविक गठबंधन को तोड़ दिया। इससे बालासाहेब ठाकरे के वोटर नाराज थे।
ALSO READ: राहुल गांधी को मातोश्री से तिजोरी लानी थी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया कटाक्ष
उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत का नाम लिए बिना कहा, हर दिन, भांडुप से कोई न कोई व्यक्ति राज्य की राजनीति को दूषित करता है। राउत भांडुप के ही निवासी हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस चुनाव में सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत महायुति और सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटे महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।
 
इस बार चुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 66.05 रहा, जो 2019 में 61.1 प्रतिशत था। महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 विधानसभा सीट पर, शिवसेना ने 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे।
 
विपक्ष के एमवीए गठबंधन में, कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टी ने भी चुनाव लड़ा, जिसमें बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार खड़े किए।
<

Maharashtra Election Result:महाराष्ट्र विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है? सवाल सीएम का है? मुख्यमंत्री किस पार्टी का बनना चाहिए? #ElectionResults #MaharashtraElectionResults #ElectionResults2024 #webdunia #ShivsenaUBT #BJP

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 23, 2024 >
वर्तमान राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। निवर्तमान विधानसभा में भाजपा के 105, शिवसेना के 41, राकांपा के 40, कांग्रेस के 45, शिवसेना (उबाठा) के 15, राकांपा (एसपी) के 12, बीवीए के तीन, समाजवादी पार्टी के दो, एआईएमआईएम के दो विधायक हैं।
 
जबकि प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो, मनसे का एक, माकपा का एक, पीडब्लूपी का एक, स्वाभिमानी पक्ष का एक, राष्ट्रीय समाज पक्ष का एक, जन सुराज्य शक्ति का एक, क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष का एक और 13 निर्दलीय विधायक हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

अगला लेख