ramcharitmanas

सीधी के बाद ग्वालियर ने किया शर्मसार, युवक की बेरहमी से पिटाई के साथ तलवे चटवाए

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2023 (09:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी कांड के बाद हैवानियत का एक वीडियो वायरल हुआ है। ताजा वीडियो ग्वालियर के डबरा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ दबंग एक युवक को किडनैप करने के बाद कार में उसके साथ मारपीट करते और अपने पैर के तलवे चटवाते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में आरोपी पीड़ित के बेरहमी से चप्पल से पिटाई करते नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ग्वालियर के डबरा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित दोनों डबरा तहसील के रहने वाले हैं। वायरल वीडियो में आऱोपियों  के नाम गोलू गुर्जर और तेजेंद्र बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि दोनों आरोपियों ने पहले पीड़ित का अपहरण किया फिर चलती गाड़ी में उसकी बेहरमी से पिटाई की। पूरी घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। एक वीडियो में आरोपी गोलू गर्जुर पीड़ित को अपशब्दों का उपयोग करने के साथ अपने तलवे चटवाते नजर आ रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में आरोपी पीड़ित की चप्पल से बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है। पूरी घटना ग्वालियर-डबरा हाईवे की बताई जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस पीड़ित युवक और आरोपी की तलाश कर रही है। ग्वालियर एसपी राजेश चंदेल के मुताबिक आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई है और युवक और आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख