Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, चाय की केतली लेकर उमंग सिंघार का विरोध प्रदर्शन

भोपाल ब्यूरो
बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (18:43 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं  छोड़ रही है। बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए  कहा कि उन्होंने पूरे देश के दलितों का अपमान किया है।

बुधवार को सत्र के दौरान बेरोजगारी की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चाय की केतली लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार को युवाओं को नौकरी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि  जब युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तो उनके पास चाय बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

वहीं कांग्रेस विधायक महेश परमार और बाबू जंडेल प्रदेश में शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए शराब की खाली बोतलों की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे औऱ सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में हजारों करोड़ों का शराब घोटाला हो चुका है. केंद्र सरकार को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि मध्यप्रदेश में दिल्ली से भी बड़ा शराब घोटाला हुआ है। शराब ठेकेदारों और सरकार की मिलीभगत से फ़र्ज़ी चालान के ज़रिये किया गया। यह पूरा घोटाला करीब 10 हजार करोड़ रुपए का है। कांग्रेस का आरोप है कि  सरकार इस पूरे मुद्दें पर मौन है।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

Iran-US Conflict : ईरान का जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा, UAE, बहरीन और कतर में भी मिसाइल अलर्ट

टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, कई घायल, हमलावर की तलाश जारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

Strait of Hormuz Crisis : तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा, होर्मुज किया बंद तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, कंटेनर जहाज पर भी हमला

अगला लेख