dharma sangrah

इंदौर में महिला को बीच रोड पर दिया तीन तलाक, मिनटों में खत्म हुई 18 साल पुरानी शादी

Updated: शनिवार, 26 नवंबर 2022 (11:01 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक शख्स ने बीच रोड पर ही 3 बार तलाक-तलाक बोलकर 18 साल पुरानी शादी खत्म कर दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

ALSO READ: Explainer: क्या है तलाक-ए-हसन और क्यों चर्चा में है? ट्रिपल तलाक से कितना अलग है...
 

दरअसल इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला द्वारा करीबन 10 दिनों तक थाने के चक्कर काटने के बाद सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत को सुनते हुए उसके पति आसिफ शेख के खिलाफ तीन तलाक का प्रकरण दर्ज कर लिया।
 
महिला का कहना है कि करीब 18 वर्ष पहले दोनों परिवारों की रजामंदी से उसकी आसिफ से शादी हुई थी। पिछले कई दिनों से दोनों के बीच मामूली बातों पर घर में विवाद होने लगे थे। महिला के पति का अन्य किसी युवती के साथ संबंध भी हैं। विवाद बढ़ने पर महिला एक किराए के मकान में अपने एक बच्चे के साथ गुजर बसर कर रही है। इस बीच आसिफ को सजा हो गई।

ALSO READ: मैगी बनी शादी टूटने का कारण, इतनी सी बात पर पति ने ले लिया तलाक
जेल से छूटने के बाद लौटे पति ने पीड़ित महिला को मिलने के लिए बुलाया और रोड पर ही तीन बार तलाक- तलाक- तलाक बोलकर तलाक दे दिया। पीड़िता को लगातार ससुराल पक्ष से जान से मारने की धमकी मिल रही है। 
चंदन नगर थाने के एएसआई राजवंश ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन तलाक सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Reported by : Dharmendra Sangle 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख