sundarkand

MCD Election : पुलिसकर्मी के साथ मारपीट को लेकर पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: शनिवार, 26 नवंबर 2022 (10:50 IST)
नई दिल्ली। राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बगैर शाहीन बाग इलाके में चुनावी सभा करने को लेकर सवाल करने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ने एक पुलिसकर्मी की कथित रूप से पिटाई कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते बताया कि निगम चुनाव में शाहीन बाग से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान के पिता आरिफ खान तैयब मस्जिद के सामने लोगों को संबोधित कर रहे थे।
 
पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में शाहीन बाग थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 186 और 353 (मारपीट और सरकारी कर्मचारी को जबरन काम करने को रोकना) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार निगम चुनाव में शाहीन बाग से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान के पिता आरिफ खान तैयब मस्जिद के सामने 20-30 लोगों को संबोधित कर रहे थे।
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडेय ने दावा किया कि जब उपनिरीक्षक अक्षय ने खान से पूछा कि क्या उनके पास इस बैठक की अनुमति है? तो खान नाराज हो गए और अक्षय के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। वहीं खान का दावा है कि उन्हें पता चला था कि आप प्रत्याशी मतदाताओं को नकदी बांट रहा है जिसके बाद वे तैयब मस्जिद गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

हत्‍या में मदद के लिए 22 लाख में बिका दोस्‍त, एक ने गला दबाया, दूसरे ने मारा चाकू, श्रेया मर्डर की सनसनीखेज दास्‍तां

CM योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी : CM योगी

युवाओं को खेती से जोड़ने के लिए सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

अगला लेख