Hanuman Chalisa

भोपाल के मैनिट में पकड़ाया बाघ, 2 सप्ताह से थी इलाके में दहशत

Updated: रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (15:08 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रतिष्ठित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के परिसर में पिछले कई दिनों से मौजूद बाघ को वन विभाग ने रविवार को पकड़ लिया। बाघ को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जा रहा है।
 
यह बाघ पिछले 2 सप्ताह से परिसर में घूम रहा था। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। बाघ की वजह से मैनिट परिसर में दहशत का माहौल था। बाघ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे भी लगाए थे।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ के पैरों के निशान नजर आने की जानकारी दी थी, इसके बाद कक्षाएं ऑनलाइन तरीके से लगाने का फैसला किया गया था। कहा जा रहा है कि यह बाघ रायसेन और सीहोर जिलों के फैले रातापानी वन्यजीव अभयारण्य से केरवा इलाके में आया था।
 
परिसर का लगभग 100 एकड़ का हिस्सा वृक्षों से ढंका हुआ है तथा परिसर में करीब 1000 शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी उनके परिजन एवं 5000 विद्यार्थी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

अगला लेख