ramcharitmanas

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पकड़े गए तीन रोहिंग्या

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (14:51 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में पुलिस ने भीख मांगते हुए तीन रोहिंग्या शरणार्थियों को पकड़ा है।
 
आंध्रप्रदेश के हैदराबाद स्थित बालापुर थानांतर्गत शरणार्थी कैम्प में रखे गए ये तीनों शरणार्थी यहां आकर भीख मांग रहे थे। सूचना मिलने पर लार्डगंज पुलिस ने तीनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। तफ्तीश के बाद पुलिस दल के साथ तीनों को हैदराबाद स्थित शरणार्थी कैम्प भिजवा दिया गया।
 
लॉर्डगंज थाना प्रभारी सुशील चौहान के अनुसार मंगलवार शाम तीन लोगों के बाजार में भीख मांगने के बारे में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिली कि तीनों की बोली अलग है और भिखारी आतंकियों द्वारा अपने पूरे परिवार के सदस्यों की आंखों के सामने गला काटकर हत्या करने की बात कह रहे हैं।
 
सूचना पर तीनों व्यक्तियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम रुस्तम अली (35), अब्बुल हुसैन (65) तथा निजामुद्दीन (25) बताया। तीनों ने रोहिंग्या मुसलमान होना स्वीकार करते हुए बताया कि वे म्यांमार में हो रहे दंगों के कारण बांग्लादेश होते हुए भारत पहुंचे थे।
 
तीनों ने बताया कि भारत आने पर उन्हें हैदराबाद स्थित शरणार्थी शिविर में रखा गया था। उन्होंने बताया कि तीनेां चार दिन पहले ट्रेन से जबलपुर आए और भीख मांगकर जीवन यापन कर रहे थे। रात को अलग-अलग मस्जिद में सो जाते थे। उनका परिवार अभी भी शरणार्थी कैम्प में है।
 
बताई गई जानकारी के आधार पर तीनों की हैदराबाद के बालापुर थाने में तफ्तीश की गई। बालापुर थाना प्रभारी द्वारा जानकारी की पुष्टि करने के बाद तीनों को पुलिस दल के साथ हैदराबाद रवाना कर दिया गया है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख