dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश के खरगोन, सेंधवा में राम नवमी पर बवाल, SP-TI समेत कई घायल

Updated: सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (09:47 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन सेंधवा में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसमें कुछ वाहनों को आग लगा दी गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने शहर के तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर सेंधवा में भी पथराव में एक पुलिस अधिकारी समेत 4 लोग घायल हुए हैं।
 
खरगोन के जिलाधिकारी अनुग्रह पी. ने कहा कि तालाब चौक एवं टवडी सहित शहर के तीन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही पूरे शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। इस पथराव में खरगोन के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी एवं दो अन्य पुलिसकर्मियों सहित कुछ आम नागरिक घायल हुए हैं। खरगोन पुलिस अधीक्षक के पैर में चोट आई है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
अनुग्रह ने बताया कि पथराव के बाद आगजनी की छिटपुट घटनाएं हुई हैं। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों के घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रित कर लिया जाएगा।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि इस जुलूस को खरगोन शहर का शायद एक चक्कर मारना था, लेकिन हिंसा को देखते हुए इसे आधे रास्ते में खत्म कर दिया गया है।
 
वहीं, खरगोन के अपर जिलाधिकारी सुमेर सिंह मुजाल्दे ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित तालाब चौक पर रामनवमी का जुलूस निकलते ही कुछ उपद्रवियों ने जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके चलते पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पथराव की घटनाएं हुई। इन घटनाओं में पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
 
इधर बड़वानी जिले के सेंधवा में भी रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव हो गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। कई दुकानों को नुकसान पहुंचा और कई मोटर साइकलें क्षतिग्रस्त हुई है। पथराव में टीआई बलदेव सिंह मुजाल्दा समेत 4 लोग घायल हुए हैं। 
 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

अगला लेख