dharma sangrah

यूपी के शाहजहांपुर में 60 किलो नींबू चोरी, चोरों ने नहीं छोड़ा प्याज और लहसुन

Updated: सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (09:39 IST)
उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है।यह वारदात क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरसअल यहां एक व्यापारी के गोदाम में चोरों ने बड़ी ही होशियारी से सब्जी चुराई। चोरों ने सबसे पहले 60 किलो नींबू पर अपना हाथ साफ किया।

खबरों के अनुसार, मामला जिले के तिलहर का है। यहां नीबू की महंगाई का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। इस तरह की वारदात के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा। इतना ही नहीं चोरों ने नींबू के साथ लहसन, प्याज और कांटा-बांट भी चुराकर ले गए।

शनिवार रात चोर मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सब्जी विक्रेता मनोज कश्यप के गोदाम में घुस गए और वहां से 60 किलो नींबू चोरी कर ले गए। इसके साथ ही 40 किलो प्याज और 10 किलो लहसुन भी उड़ा ले गए।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों देशभर में नींबू के दाम आसमान पर है। थोक में 1 किलो नींबू 250 से 400 रुपए प्रति किलों मिल रहा है जबकि खेरजी में 1 नींबू के 10 से 15 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

अगला लेख