शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Regional News, 2 million coins
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (18:24 IST)

जबलपुर की महिला को धमकी, फिरौती मांगे 2 करोड़ के सिक्के

जबलपुर की महिला को धमकी, फिरौती मांगे 2 करोड़ के सिक्के - Regional News, 2 million coins
जबलपुर। नोटबंदी की वजह से अपराधी भी ‍‍फिरौती के नए-नए तरीके अपनाने में जुट गए हैं। जबलपुर की एक महिला को धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें बदमाश ने लिखा है कि यदि उसने 2 करोड़ रुपए के सिक्के नहीं दिए तो वह उसकी तस्वीर पोर्न साइट और दूसरी अश्लील साइटों पर डाल देंगे। इस धमकी भरे अनोखे मेल से महिला घबरा गई और उसने पुलिस की शरण ली है। 
जबलपुर की रहने वाली इस महिला से 2 करोड़ रुपए के सिक्कों की फिरौती मांगने का यह बिरला मामला है, जिससे वह महिला मानसिक तनाव में है। महिला ने बाकायदा पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक आशीष सिंह ने कहा कि हमें फिरौती के लिए महिला की शिकायत मिली है जिसे दर्ज कर लिया गया है। ई-मेल के जरिये आई इस धमकी के बाद हमने अपनी जांच शुरू कर दी है। 
 
 
पुलिस अधीक्षक का कहना था कि महिला को अभी सिर्फ ई-मेल के जरिये धमकी दी गई है, उसे न तो किसी फोन किया है और न ही दूसरे तरीके से पैसा मांगा है। वैसे साइबर सेल के जानकारों का कहना है कि इस तरह के मामलों को सुलझाने में समय लगता है। 
ये भी पढ़ें
वित्त मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, बैंक अधिकारियों पर गिरी गाज