Daily Horoscope
✕

भोपाल में विधानसभा घेराव की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन के साथ दागे आंसू गैस के गोले

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 (15:47 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल करने के साथ टियर गैस भा छोड़ी।

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, भष्टाचार और हरदा ब्लास्ट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्ययन बी श्रीनिवास की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव की ओर बढे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विधानसभा की ओर बढ़ते ही पुलिस ने शिवाजी नगर चौराहा पर बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ने पुलिस का बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने और उनको तितर बितर करने के लिए पहले वॉटर कैन का इस्तेमाल किया फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तिरछी झड़प भी हुई। काफी देर हंगामा के बाद पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि मंगलवार को युवा कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और हरदा ब्लास्ट के मामले को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था इसके लिए आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के बाहर इकट्ठा होने शुरू किया इसके बाद दिन में करीब 2  बजे के करीब कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। कांग्रेस के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद आज पुलिस ने तगड़े इंतजाम किए थे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के से कुछ दूरी पर ही स्थित शिवाजी नगर चौराहा से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक को रोक दिया था इसके बाद जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की ओर आगे बड़े पुलिस ने पहले बैरिकेड पर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान पहले कांग्रेस के सीनियर नेताओं और पुलिस के बीच हुई इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैन का इस्तेमाल किया और फ़िर आंसू गैस के गोली छोड़ें इस दौरान कुछ कार्यकर्ता को हल्की-फुल्की चोटें भी आई।
<>
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख