sundarkand

अतिथि शिक्षकों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated: मंगलवार, 25 जून 2019 (18:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक फिर से आंदोलन की राह पर हैं। नए शिक्षण सत्र में नियुक्ति में अनुभव को वरीयता नहीं दिए जाने पर अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश भर से आए अतिथि शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले का घेराव किया और जम कर नारेबाजी की।
आंदोलन कर रहे शिक्षकों की मांग थी कि सरकार को नए सत्र में नियुक्ति में पुराने अतिथि शिक्षकों को वरीयता देना चाहिए साथ ही अनुभव के आधार पर मैरिट बनाना चाहिए न कि नंबरों के आधार पर। 
 
वेबदुनिया से बातचीत में धरना दे रहे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में अतिथि शिक्षकों को रेग्युलर किए जाने का वादा किया था, लेकिन 6 महीने के बाद भी सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे वो अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं पूरी की गईं तो वो सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।
 
वहीं अतिथि शिक्षकों से मुलाकात के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। ऐसे में जब आने वाले समय में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव है अगर अतिथि शिक्षक सरकार ने नाराज हुए तो इसका खमियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख