ramcharitmanas

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी हुए मजबूत

Updated: मंगलवार, 25 जून 2019 (17:43 IST)
मुंबई। घरेलू स्तर पर मजबूत निवेश धारणा के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार लगातार 2 दिन की गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स 8.98 अंक की तेजी के साथ 39,131.94 अंक पर खुला। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआत में बाजार में गिरावट रही और यह 38,946.04 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया। हालांकि घरेलू स्तर पर निवेश धारणा मजबूत होने से दोपहर बाद सेंसेक्स दुबारा हरे निशान में लौट आया। इसके बाद इसमें जबरदस्त तेजी रही।

कारोबार की समाप्ति से पहले 39,490.64 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 311.98 अंक यानी 0.80 प्रतिशत चढ़कर 39,434.94 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों में तेजी और अन्य 8 में गिरावट रही।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी बढ़त रही। बीएसई का मिडकैप 0.66 प्रतिशत की बढ़त में 14,674.39 अंक और स्मॉलकैप 0.32 प्रतिशत चढ़कर 14,108.49 अंक पर रहा।निफ्टी 18.65 अंक की गिरावट में 11,681 अंक पर खुला। इसका ग्राफ कमोबेश सेंसेक्स के समान ही रहा। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 11,651 अंक और उच्चतम स्तर 11,814.40 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 96.80 अंक यानी 0.83 प्रतिशत ऊपर 11,796.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सर्वाधिक 2.63 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। एनटीपीसी में 2.51 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 2.49, टाटा स्टील में 2.36, पावरग्रिड में 1.31, वेदांता में 1.10, एचडीएफसी में 1.07, भारती एयरटेल में 1.06 और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.03 प्रतिशत की तेजी रही। एस बैंक के शेयर सर्वाधिक 1.70 प्रतिशत टूटे। एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलिवर, एलएंडटी, टीसीएस और हीरो मोटोकॉर्प भी गिरावट में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 0.43 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.15 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.22 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.87 प्रतिशत टूट गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.23 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.07 प्रतिशत गिरा।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

अगला लेख