1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Poster politics between BJP and Congress before elections in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में पोस्टर पॉलिटिक्स, भोपाल के बाद इंदौर में लगे महंगाई डायन और करप्शन के पोस्टर

madhya pradesh assembly election
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में पोस्टर पॉलिटिक्स की एंट्री हो गई है। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर पोस्टर लगने के बाद अब इंदौंर शहर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर कई स्थानों पर पोस्टर लगे है। इंदौर शहर में कई स्थानों  पर महंगाई डायन के पोस्टर लगाए गए है। इंदौर में कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नाम से लगे पोस्टर में लिखा है कि “2014 में मेरा विरोध करने वाली का महंगाई डायन की ओर से इंदौर में स्मृति ईरानी का स्वागत है।

इसके साथ इंदौर में आज कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को करप्शन नाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में  घोटालों का  जिक्र करने वाले पोस्टर लगे हुए दिखाई  दिए। 

शिवराज-कमलनाथ के बीच पोस्टर वॉर- इससे पहले शुक्रवार को राजधानी भोपाल में दिन पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर चलता रहा है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर विवादित पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों को कमलनाथ को वॉन्टेड बताने के साथ उस पर एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। पोस्टर में कमलनाथ को ‘करप्शन नाथ’ बताते हुए लिखा गया है कि स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें। क्यूआर कोड वाले इन पोस्टरों में कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में कई घोटाले बताए गए है।पोस्टर में लिखा है कि 15 माह की सरकार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किए घोटाले किए हैं।

वहीं शाम होते ही राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कई पोस्टर लगा दिए गए। “शिवराज नहीं घोटाला राज” के शीर्षक से लगाए  गए पोस्टर में शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल में घपले और घोटालों की भरमार बताते हुए डंपर घोटाला, व्यापमं महाघोटाला, पोषण आहार घोटाला, ई टेंडरिंग घोटाला. कारम डैम घोटाला और कन्यादान घोटाला का जिक्र था।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Odisha : सरकारी अधिकारी के परिसरों पर छापे, 3 करोड़ रुपए की नकदी बरामद