ramcharitmanas

मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा, मंदिर के गुंबद से टकराया विमान, पायलट की मौत

Updated: शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (11:20 IST)
मध्यप्रदेश के रीवा में गुरुवार को एक ट्रेनी विमान मंदिर के गुंबद से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई जबकि प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार, उमरी गांव में निजी प्रशिक्षण कंपनी का विमान मंदिर के गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पायलट गंभीर रूप से घायल है। जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए।
 
रीवा एसपी नवनीत भसीन ने हादसे की पुष्टी करते हुए कहा कि हादसे में एक पायलट की मौत हुई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।  
 
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसमें पायलट की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छात्र की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रीवा में चुरहटा की हवाई पट्टी से कुछ ही दूरी पर गुरुवार रात 11.30 के करीब फाल्कन एविएशन एकेडमी का ट्रैनिंग विमान घने कोहरे के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में कैप्टन विमल कुमार की मौत हुई है, ट्रैनिंग स्टूडेंट सोनू यादव घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है। 
 
विमान हादसे की जांच के आदेश राज्य सरकार ने दिए हैं आज मुंबई की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंचकर बिंदुवार जांच करेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख