सम्बंधित जानकारी
- फार्मा कंपनी को भारी पड़ा एलन मस्क का फैसला, 1223 अरब रुपए का नुकसान
- जयशंकर ने की यूक्रेन के विदेश मंत्री से मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध व क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर हुई चर्चा
- दिसंबर तक पाकिस्तान लौट सकते हैं नवाज शरीफ, खबर में किया दावा
- क्या सिकुड़ रहा है जॉब मार्केट? मेटा से लेकर ट्विटर तक छंटनी क्यों बढ़ा रही है दहशत?
- दुष्कर्म के मामले में दोषी ऑस्कर विजेता को देना होंगे 60 करोड़
अमेरिका में विमान हादसा, विंटेज एयर शो में 2 विमानों की टक्कर, 6 की मौत
डलास। अमेरिका के डलास में शनिवार को एक विंटेज एयर शो में 2 विमानों की आपस में टक्कर हो गई। इस भीषण आग में दोनों विमानों में सवार पायलेटों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। दोनों विमान विंग्स ओवर डलास एयर शो में हिस्सा ले रहे थे जिसे द्वितीय विश्व युद्ध एयर शो भी कहा जाता है।
बताया जा रहा है कि इनमें से एक विमान बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस था। इस युद्ध विमान ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के खिलाफ युद्ध जीतने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। दूसरा विमान P63 किंग कोबरा बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद एक विमान के कई टुकड़े हो गए और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद विमान में आग लग गई और उससे धुंए का गुबार उठने लगा।
⚠️ GRAPHIC VIDEO: A mid-air collision involving two planes near the Dallas Executive Airport, today. The accident took place during the Wings Over Dallas WWII Airshow at 1:25 p.m., according to Dallas Fire-Rescue. A @FOX4 viewer took this video. @FOX4 is working for more details. pic.twitter.com/jdA6Cpb9Ot
— David Sentendrey (@DavidSFOX4) November 12, 2022
डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने घटना को एक दर्दनाक त्रासदी बताया है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि घटना का वीडियो दिल तोड़ने वाला है। लोगों का मनोरंजन करने और उन्हें विश्व युद्ध के बारे में और जानकारी देने की कोशिश करने के लिए उड़ान भरने वाले उन लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जो इस हादसे का शिकार हुए।
The videos are heartbreaking. Please, say a prayer for the souls who took to the sky to entertain and educate our families today.
— Mayor Eric Johnson (@Johnson4Dallas) November 12, 2022
अमेरिका की फेडेलर एविएशन एटमिनिस्ट्रेशन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
