Daily Horoscope
✕

मजबूती के रुख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी में रही बढ़त, डॉलर हुआ 15 पैसे मजबूत

Updated: शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (10:58 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इससे पहले 2 सत्रों तक बाजारों में गिरावट हुई थी। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 80.16 अंक की तेजी के साथ 60,433.43 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 26.1 अंक बढ़कर 18,018.25 अंक पर था। डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ है।
 
सेंसेक्स में लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, नेस्ले, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, विप्रो और भारती एयरटेल बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान में रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 304.18 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,353.27 अंक पर बंद हुआ था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.80 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,992.15 अंक पर बंद हुआ था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,449.45 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
डॉलर के मुकाबले रुपए में 15 पैसे की बढ़त : घरेलू शेयर बाजार में तेजी से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.47 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती की वजह से रूपए की बढ़त सीमित रही।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.52 पर खुला, फिर कुछ और बढ़त के साथ 82.47 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत चढ़कर 105.07 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 फीसदी बढ़कर 79.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख