Hanuman Chalisa

लोकायुक्त पुलिस के छापों में पटवारी निकला करोड़ों का आसामी

गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (20:35 IST)
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को यहां पटवारी के ठिकानों पर छापे मारे और उसकी करोड़ों रुपए मूल्य की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया।
 
 
लोकायुक्त पुलिस के अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि श्रीनगर एक्सटेंशन में रहने वाले पटवारी जाकिर हुसैन के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने भ्रष्ट तरीकों से बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर उसके घर और उसके नजदीकी रिश्तेदारों के परिसरों समेत कुल 6 ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा में वर्ष 2005 में भर्ती हुसैन को फिलहाल करीब 35,000 रुपए का मासिक वेतन मिलता है लेकिन लोकायुक्त पुलिस के छापों में पटवारी द्वारा बड़े पैमाने पर बेहिसाब संपत्ति बनाने के सबूत मिले हैं। इस मिल्कियत का मूल्य वैध जरियों से उसकी आय के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
 
सोनी ने बताया कि छापों में पटवारी के घर से लगभग 5 लाख रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। उसके पास 2 चारपहिया वाहन हैं। हुसैन की अचल संपत्तियों में 1 फ्लैट, आवासीय टाउनशिप में 3,000 वर्गफुट का बंगला, 1 दुकान, 2 भूखंड और 2 बीघा जमीन भी शामिल हैं। ये अचल संपत्तियां इंदौर, उज्जैन और शाजापुर जिलों में हैं।
 
उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस को पटवारी और उसके नजदीकी रिश्तेदारों के करीब 20 बैंक खातों की भी जानकारी मिली है जिनमें बड़ी रकम जमा होने का संदेह है। बैंक अधिकारियों से अनुरोध कर इन खातों से लेन-देन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
 
लोकायुक्त पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि हुसैन ने कुछ अचल संपत्तियां अपने मामा और अन्य नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से खरीद रखी हैं ताकि वह अपनी कथित काली कमाई को कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगाह से बचा सके। मामले में विस्तृत जांच और सरकारी कर्मचारी की बेहिसाब संपत्ति का मूल्यांकन जारी है। (भाषा)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

अगला लेख