Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश में आज शुरु हुई यात्री बस सेवा,5 महीनों के बाद भोपाल-इंदौर रोड पर दौड़ी चार्टर्ड बस

विकास सिंह
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (13:19 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश में 25 मार्च से बंद पड़ी यात्री बस सेवा आज से दोबारा शुरु हो गई। लॉकडाउन के समय के वाहन टैक्स माफ करने की बस ऑपरेटरों की मांग माने जाने के बाद आज से फिर सड़कों पर बसें दौड़ने लगी। बस संचालकों के मुताबिक कोरोना के बढ़ते केस के चलते यात्रियों की संख्या अभी कम है जिसके चलते बसें भी कुछ समय अंतराल पर सीमित संख्या में चलाई जा रही है।

पहले देशव्यापी लॉकडाउन और फिर सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच टैक्स और किराया बढ़ाए जाने को लेकर बने गतिरोध के चलते यात्री बसों का संचालन ठप्प पड़ा था। पांच महीनों से अधिक समय से बंद पड़ी बंद पड़ी बस सेवा अब प्रदेश के सभी रूटों पर सामान्य रूप से शुरु हो गई है। शनिवार से भोपाल–इंदौर, भोपाल- छिंदवाड़ा समेत लगभग सभी रूटों पर चार्टर्ड बस सेवा का संचालन भी शुरु हो गया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने लिए 25  मार्च  से हुए लॉकडाउन के कारण बसों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद लॉकडाउन खत्म होने पर प्रदेश सरकार ने शर्तों के साथ बसों के संचालन की अनुमति दी थी लेकिन बस ऑपरेटर टैक्स माफ करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे जिसके चलते बसों का संचालन शुरु नहीं हो पाया था।

बस आपरेटर्स संघ की मांग के बाद शुक्रवार को शिवराज सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020  तक की अवधि तक का वाहन टैक्स पूरा माफ और सितंबर के वाहन टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने का एलान किया है। सरकार ने बस संचालकों को सितंबर तक का टैक्स जमा करने के लिए 30 सितम्बर तक का वक्त दिया है।
 

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख