dharma sangrah
✕

8 केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस से अब तक 5702 मौतें

Updated: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (13:18 IST)
नई दिल्ली। देश के केंद्र शासित प्रदेशों में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) काफी तेजी से पैर पसार रहा है और ऐसे आठ प्रदेशों में इसके कारण अब तक 5702 मरीजों की  मौत हो चुकी है, जो देशभर में इस जानलेवा विषाणु के कारण अब तक हुई कुल मौतों का  8.20 प्रतिशत है।
 
कोविड-19 ने केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक कहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बरपाया है।  यहां इस महामारी से अब तक 4513 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
वहीं जम्मू-कश्मीर में 755, पुड्डुचेरी में 280, चंडीगढ़ में 68, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 49, लद्दाख में 35 तथा दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो लोगों ने इसके कारण दम तोड़ा है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के  मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86 हजार 432 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 4024179 हो गया।
 
इस दौरान 70072 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 3107223 हो गई है तथा 1089 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 69,561 हो गई है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख