dharma sangrah

सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस विश्नोई के गुर्गो पर NIA का शिकंजा, उज्जैन में छापामार कार्रवाई

Updated: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (12:12 IST)
भोपाल। पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही NIA ने आज देश में 70 से अधिक स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी लॉरेंस विश्नोई से जुड़े गुर्गो के ठिकानों पर एनआईए ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में दाबिश दी। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सुबह तड़के 4 बजे उज्जैन के नागदा और रत्नाखेड़ी गांव में छापेमारी की है।
 


उज्जैन के नागदा के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में आने वाले में दुर्गा कॉलोनी मे योगेश भाटी के घर एनआईए ने रेड की है। वही टीम रत्नाखेड़ी गांव में राजपाल चंद्रावत के यहां दबिश दी। बताया जा रहा है कि हरियाणा के बदमाश दीपक रमदा ने मोहाली में क्राइम ब्रांच के आफिस पर हमला किया था। इस मामले में नागदा के ये दोनों लोग भी शामिल थे। दीपक को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में योगेश भाटी और राजपाल चंद्रावत के नाम बताए। जिसके बाद एनआईए ने दोनों के  ठिकानों पर दाबिश दी।

बताया जाता है कि योगेश भाटी के घर एनआईए पहले भी सर्च कर चुकी है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपियों ने योगेश के घर फरारी काटी थी। जिसके बाद योगोश को गिरफ्तार भी किया गया था। बताया जा रहा है कि आज पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को NIA ने छोड़ दिया  है। आज एनआईए ने गैंगस्टर और टेरर फंडिग को लेकर देश में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामलों पर रेड की गई है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

अगला लेख