sundarkand

MP के सागर में जहरीली शराब का कहर, 9 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 6 सितम्बर 2026 (11:16 IST)
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बराज गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार पड़ गए। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
ALSO READ: 'Fragile 5' से भारत की छलांग तक, GDP पर उठे सवालों का दिया PM Modi ने दिया जवाब
 पुलिस के अनुसार बराज गांव के कुछ लोगों ने शनिवार रात शराब का सेवन किया था। इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों ने जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
 
एसपी ने बताया कि छह लोगों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में मौत की वजह जहर का असर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
 

शराब की बोतलें जब्त, फॉरेंसिक जांच शुरू

 
घटना की जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम भी बराज गांव पहुंची। टीम ने स्थानीय शराब दुकान से कुछ शराब की बोतलें जब्त की हैं। इन बोतलों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि शराब की गुणवत्ता और उसमें किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
 
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि कथित तौर पर मिलावटी या नकली शराब कहां से आई और इसे किन लोगों ने सप्लाई किया।
 

 बॉम्बे व्हीस्की के नाम पर नकली शराब बेचने की शिकायत

 
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कुछ दिन पहले एक लाइसेंसी शराब ठेकेदार ने आबकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में इलाके में बॉम्बे व्हीस्की ब्रांड के नाम पर नकली शराब बेचे जाने का आरोप लगाया गया था।
 
बताया गया है कि चार दिन पहले आबकारी विभाग की बैठक में भी लाइसेंसी शराब ठेकेदारों ने जिले में कथित तौर पर अवैध और मिलावटी शराब की आपूर्ति को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। अब पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौतों का संबंध वास्तव में कथित मिलावटी शराब से है या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Surat में फिटनेस का जुनून, ‘Sunday on Cycle’ में दिखा जबरदस्त उत्साह; मांडविया-हर्ष संघवी ने किया शुभारंभ

दिल्ली-UP समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP, राजस्थान में भी जोरदार बारिश

MP के सागर में जहरीली शराब का कहर, 5 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

'Fragile 5' से भारत की छलांग तक, GDP पर उठे सवालों का दिया PM Modi ने दिया जवाब

PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

अगला लेख