1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP MLA Jayant Malaiya corners his own government over corruption.

नेता, अधिकारी-कर्मचारी खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

बिना पैसे दिए जनता का कोई काम नहीं होता, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

BJP MLA Jayant Malaiya corners his own government over corruption; Jayant Malaiya makes a controversial statement.
BJP विधायक जयंत मलैया
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकरी अफसरों के आए दिन भ्रष्टाचार के मामलों के बीच भाजपा के सीनियर नेता और दमोह विधायक जयंत मलैया ने सिस्टम के भ्रष्टाचार की  पोल खोलकर रख दी है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने अधिकारियों-कर्मचारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के हक का पैसा खाया जा रहा है। उनका कहना था कि आम जनता का काम बिना पैसे दिए नहीं होता।
 
एक बैठक में भाजपा विधायक जयत मलैया ने कहा कि नेता लोग,अधिकारी-कर्मचारी,पार्षद लोग गरीब लोगों से पैसे खा रहे है। किश्त और गल्ला देने के नाम पर नगर पालिका के लोग पैसे खा रहे है। किसी की किश्त आगे डालते है किसी की पीछे डालते है। इसमें कोई पार्टी की बात नहीं। मैंने कहा था कि नंबर से डालों और क्रम से डाला।
 
भाजपा के सीनियर नेता के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत गर्मा गई है और सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने मलैया के बयान के सहारे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मलैया के वायरल वीडियो अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सीधे सरकार को घेरा है। 
 
दरअसल भाजपा विधायक जयंत मलैया ने सरकारी मशीनरी और स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार की ओर सीधा इशारा किया गया है। मलैया के बयान से सवाल यह उठ रहा है कि यदि सत्तारूढ़ दल का ही एक वरिष्ठ विधायक यह कह रहा है कि गरीबों से जुड़े कामों के लिए पैसे लिए जा रहे हैं, तो फिर जमीनी स्तर पर सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। मलैया के बयान में केवल अधिकारियों और कर्मचारियों पर ही सवाल नहीं उठाया गया, बल्कि पार्षदों और नगर पालिका से जुड़े लोगों को भी कटघरे में खड़ा किया गया है। मलैया के इस बयान के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल