biodatamaker

MP सरकार ने किए 12 IPS अफसरों के तबादले, उज्जैन के DIG और SP भी बदले

Updated: गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (12:08 IST)
Mohan Yadav government transferred 12 IPS officers: राज्य शासन ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। इसके अंतर्गत भोपाल में बुधवार देर रात 12 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। उज्जैन एसपी (SP) सचिन शर्मा को हटा कर उनकी जगह प्रदीप शर्मा को नियुक्त किया है, जो अब तक दतिया की कमान संभाल रहे थे। वहीं उज्जैन के डीआईजी (DIG) अनिल कुशवाह को आईजी जबलपुर बना दिया है।
 
प्रशासनिक फेरबदल के अनुसार निम्न अफसर इधर से उधर : प्रदीप शर्मा एसपी दतिया से एसपी उज्जैन, सचिन शर्मा एसपी उज्जैन से कमिश्नर मप्र भवन दिल्ली, अनिल कुशवाह डीआईजी उज्जैन से आईजी जबलपुर, चंद्रशेखर सोलंकी डीआईजी खरगोन से आईजी एसएएफ इंदौर नियुक्त किए गए हैं।

ALSO READ: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 10 पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले
 
इसी प्रकार अमित तोलानी एसपी नीमच से कमांडेंट 24वीं बटा. जावरा, अरविंद सक्सेना आईजी पीएचक्यू से आईजी कानून व्यवस्था, आरआरएस परिहार आईजी पीएचक्यू से आईजी पीटीआरआई, विनीत खन्ना आईजी पीएचक्यू से आईजी चयन एवं भर्ती, हिमानी खन्ना आईजी पीएचक्यू से आईजी महिला सुरक्षा, मिथलेश शुक्ला डीआईजी रीवा से आईजी एसएएफ ग्वालियर, अनुराग शर्मा एडि. सीपी भोपाल से आईजी सीआईडी, सिद्धार्थ चौधरी एसपी बैतूल से कमाडेंट 8वीं बटा. छिंदवाड़ा नियुक्त किए गए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-JSSC उम्मीदवारों को बड़ी राहत

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SIT की क्लीन चिट के बाद चंपत राय का बड़ा धमाका, नृपेंद्र मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा, जारी किया 9 पन्नों का सनसनीखेज बयान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

अगला लेख