suvichar

आज रात 8 बजे से भोपाल 10 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन,10 प्वाइंट में समझें पूरी गाइडलाइंस

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (09:30 IST)
राजधानी भोपाल आज रात 8 बजे से अगले 10 दिनों के लिए टोटल लॉक हो जाएगी। जिले में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद सरकार ने आज रात 8 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5 बजे तक 10 दिन के लॉकडाउन का फैसला किया है। आज रात से शुरु होने वाले लॉकडाउन को लेकर भोपाल कलेक्टर की तरफ से विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। 
 
1- जिले की राजस्व सीमा में टोटल लॉकडाउन रहेगा, टोटल लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी, जिले के अंदर और जिले में बाहर से आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
 
2- टोटल लॉकडाउन के दौरान लोगों को दूध और दवाई दुकान तक स्वयं/ अकेले जाने की अनुमति रहेगी। घर-घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूज पेपर हॉकर सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक टोटल लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे।
 
3- सांची पार्लर में किराना, खाद्य पदार्थ रखने एवं विक्रय करने की अनुमति रहेगी। सब्जी एवं फल की आपूर्ति नगर निगम कराएगा।
 
4- सभी निजी कार्यालय और समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान (दुकानें) पूरी तरह बंद रहेंगे।
 
5- सरकारी कार्यालयों को 10 फीसदी स्टॉफ (10% क्षमता) के साथ संचालन की अनुमति रहेगी। राजस्व अर्जित करने वाले कार्यालय 30% स्टाफ के साथ खुलेंगे। राज्य स्तरीय कार्यालय यथा मंत्रालय,सतपुड़ा भवन, विंध्याचल भवन में स्थित कार्यालयों का संचालन सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुरूप होगा |
ALSO READ: बकरीद पर कुर्बानी के समर्थन में आए दिग्विजय सिंह,लॉकडाउन में छूट देने की मांग
6- टोटल लॉकडाउन के दौरान परिवहन सेवाएं जिसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा आदि का संचालन बंद  रहेगा।
 
7- सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण, प्रशिक्षण कोचिंग संस्थान , समस्त सिनेमा हॉल, जिम्नेशियम, स्विमिंग पूल, पार्क, बार ऑडिटोरियम,  असेंबली हॉल समस्त होटल, रेस्टोरेंट,शॉपिंग मॉल आदि पूर्णत: बंद रहेंगे |
 
8- जिले में समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल, शैक्षणिक, धार्मिक, मनोरंजन समारोह एवं अन्य बड़े जमावड़े प्रतिबंधित रहेंगे |सार्वजनिक स्थलों पर थूकना, शराब, पान, गुटखा सेवन करना प्रतिबंधित रहेगा।
 
9- शहरी क्षेत्र में निर्माण गतिविधियां (केवल मूल स्थान पर जहां श्रमिक निर्माण स्थल पर निवास कर रहे है या उपलब्ध हैं और किसी श्रमिक को बाहर से लाने की आवश्यकता नहीं है को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगी |
 
10- जिले के समस्त धार्मिक स्थल बंद रहेंगे
 
टोटल लॉकडाउन से इनको मिलेगी छूट -अत्यावश्यक सेवा वाले विभाग कार्यालय यथा राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, दूरसंचार, नगर पालिका, पंचायत, नगर सैनिक, आपदा प्रबंधन, पेयजल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकॉम इंटरनेट पोस्टल सेवाएं, कार्यालयों के लेखा शाखा (भुगतान, वेतन, मानदेय आदि हेतु) एटीएम सेवाएं आदि कार्यालय इस आदेश से मुक्त रहेंगे |  इमरजेंसी ड्यूटी वाले शासकीय कर्मचारी केवल ड्यूटी के प्रयोजन से टोटल लॉकडाउन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, लेकिन उक्त कर्मचारियों को अपने साथ आईडी कार्ड रखना अनिवार्य होगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

अगला लेख