Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में अब तक 17650 कोरोना टेस्ट,1310 तक पहुंचे पॉजिटिव केस, इंदौर में 5120 सैंपल का टेस्ट

Published: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (22:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना को काबू में करने के लिए सरकार ने कोरोना के हॉटस्पॉट भोपाल और इंदौर में टेस्टिंग बढ़ाने पर अपना फोकस कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक प्रदेश में व्यापक सर्वे और टेस्टिंग के माध्यम से 405 संक्रमित क्षेत्रों की पहचानकर उन्हें पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। इन संक्रमित में क्षेत्रों में कुल 27 लाख 54 हज़ार व्यक्ति रह रहे हैं, जिनमें से 18 लाख 14 हज़ार व्यक्तियों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से कोरोना टेस्टिंग की गई है।
 
प्रदेश में अभी तक 17650  कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं जिनमें 1307 पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रभावित इलाकों में कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं स्क्रीनिंग का कार्य गहनता से किया जा रहा है। टेस्टिंग सैंपल्स विशेष विमान से दिल्ली भी भेजे जा रहे है  जिससे कि जल्दी रिजल्ट मिल सके।
 
इंदौर में 5120  टेस्ट – कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित इंदौर में प्रशासन अब टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दे रहा है। इंदौर में कोरोना संदिग्धों की पहचान कर उनके सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है इसके लिए पूरे शहर को 11 जोन में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंदौर में अभी तक 5120  सैंपल लिए जा चुके है, जिले में सैंपल लेने की दर 2000 व्यक्ति प्रति 10 लाख है। इंदौर में अब तक 419  सर्वे टीम के माध्यम से 4 लाख व्यक्तियों का कोरोना संबंधी सर्वे किया जा चुका है।  इसके साथ  65  मेडिकल मोबाइल टीम भी कार्य कर रही है। 
 
भोपाल में 5 हजार से अधिक टेस्ट – वहीं राजधानी भोपाल जहां इंदौर के बाद सबसे अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस है वहां पर भी प्रशासन अब तक 12 लाख लोगों का सर्वे करा चुका है। गुरुवार तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिला प्रशासन 4975 लोगों का सैंपल ले चुका है। भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड के मुताबिक प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक संख्या में लोगों का सर्वे कर बीमारी को और फेलने से रोकना है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

LIVE: मानसून सत्र के 5वें दिन भी लोकसभा स्थगित, दोपहर 12:30 बजे सरकार से मिलेगा CJP प्रतिनिधिमंडल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार ने मानीं 3 बड़ी मांगें; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर चुप्पी

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

अगला लेख