sundarkand

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया...आखिर इंदौर क्यों बना Corona हॉटस्पॉट

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (21:50 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के हॉटस्पॉट बने इंदौर में जिला प्रशासन के एक शीर्ष अफसर ने शुक्रवार को संदेह जताया कि जनवरी और फरवरी के दौरान हवाई रास्ते से आए यात्रियों के जरिए शहर में इस महामारी का प्रसार हुआ।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा, ऐसा लग रहा है कि मुख्य रूप से यह वायरस स्थानीय हवाई अड्डे पर जनवरी-फरवरी में उतरने वाली यात्री उड़ानों से ही आया है जिससे शहर में यह स्थिति बनी है। इन्हीं उड़ानों से उतरे यात्रियों की वजह से ये चीजें (संक्रमण का फैलाव) हुई हैं।

गौरतलब है कि जनवरी-फरवरी में सूबे में कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार का राज था और सिंह, इंदौर के जिलाधिकारी के रूप में पदस्थ नहीं थे।

उन्होंने कहा, चूंकि मैं उस समय इंदौर में पदस्थ नहीं था। इसलिए मुझे पता नहीं है कि तब क्या निर्देश दिए गए थे। लेकिन मेरा मानना है कि हवाई मार्ग से विदेश से लौटने वाले 5,000 से 6,000 यात्रियों की स्थानीय हवाई अड्डे पर उचित स्क्रीनिंग होनी चाहिए थी।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हवाई रास्ते से विदेश से लौटे यात्रियों को नियत अवधि तक घर में ही रहने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दिए गए परामर्श को सख्ती से लागू कराया जाना चाहिए था।

सिंह ने विशिष्ट ब्योरा दिए बगैर कहा कि जनवरी-फरवरी में शहर में कुछ आंदोलन भी चल रहे थे, जिनमें बाहरी स्थानों के कई लोग शामिल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी-फरवरी के दौरान चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर बड़ी संख्या में यात्री इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे। इनमें मध्यप्रदेश मूल के उन लोगों का बाहुल्य था जो पढ़ाई, उद्यम और रोजगार के चलते विदेश में रह रहे थे।

शाम 5 बजे तक इंदौर और मध्यप्रदेश की स्थिति : शाम 5 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 842 कोरोना पाजिटिव मरीज हैं, जिसमें से 720 की हालत स्थिर है जबकि 35 मरीजों की हालत गंभीर है। 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इंदौर में कोरोना से शुक्रवार शाम तक कुल 47 मौतें हुई हैं। 
 
इसी तरह मध्यप्रदेश में कुल 1310 कोरोना पॉजिटिव मरीज है, जिसमें से 1136 की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रदेश में 68 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। कोरोना से मध्यप्रदेश में अब तक कुल 69 मौतें हुई हैं। भोपाल में 197 कोरोना पॉजिटिव हैं। 188 की हालत स्थिर है और यहां कुल 6 लोगों की जान गई है। (वेबदुनिया/भाषा)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख