शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. madhya pradesh bjp big change state organization general secretary suhas bhagat back to rss
Written By विकास सिंह
Last Updated : रविवार, 13 मार्च 2022 (22:29 IST)

मिशन 2023 को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को हटाया गया, संघ में हुई वापसी

मिशन 2023 को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को हटाया गया, संघ में हुई वापसी - madhya pradesh bjp big change state organization general secretary suhas bhagat back to rss
भोपाल। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा ने अगले साल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
 
चुनाव से पहले मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी हो गई। सुहास भगत की संघ में वापसी होते हुए उन्हें संघ के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़‌ के बौद्धिक प्रकोष्ठ‌‌ का प्रमुख बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा संगठन का महामंत्री ‌कौन होगा, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन भाजपा संगठन के सूत्रों के मुताबिक सुहास भगत की जगह अब तक सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हितानंद शर्मा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी‌ जा‌ ‌सकती है।
 
2016 में संघ से सुहास भगत को संगठन में भेजकर मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। 2018 के विधानसभा ‌चुनाव को देखते हुए संगठन और सत्ता में बेहतर समन्वय के लिए संघ ने यह निर्णय लिया था, ऐसे में अब 2023 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनकी संघ में वापसी को एक चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें
कांग्रेस की अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी, जी-23 नेताओं ने कहा- हमारा अपमान बंद हो