suvichar

इंदौर, भोपाल समेत मध्यप्रदेश में शनिवार और रविवार के लॉकडाउन का एलान

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (12:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोट के बाद सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में दो दिन के लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए को पूरे प्रदेश के शहरी क्षेत्र में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा।  शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा लॉक डाउन।

आज सुबह मुख्यमंत्री निवसा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक करते हुए दो दिन के लॉकडाउन का फैसला किया। बैठक में सीएस, डीजीपी, पीएस मुख्यमंत्री, पीएस होम, पीएस हेल्थ, ओएसडी मकरंद देउस्कर, एडीजी इंटेलिजेंस,कमिश्नर भोपाल संभाग,आईजी भोपाल, कलेक्टर,डीआईजी भोपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
 
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी मंशा कभी लॉक डाउन की नहीं रही है लेकिन यह अभूतपूर्व संकट है। हम बड़े शहरों में कंटेंटमेंट एरिया बना रहे हैं जहां बहुत ज्यादा संक्रमण हो वहां कंटेंटमेंट एरिया को कंटेन करेंगे उसको भी बंद किया जाएगा। इसके साथ ऐसे जिले जहां कोरोना संक्रमण अधिक है वहां क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में और सख्ती करने और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों में एक लाख बिस्तरों की व्यवस्था कर रही हैं इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों की सेवाएं भी सरकार लेंगी। वहीं ऑक्सीजन सप्लाई के संकट की खबरोंं को नकारते  हुए कहा की कोई संकट नहीं है। ऑक्सीजन की व्यवस्था हम बना रहे हैं, केंद्र सरकार और गुजरात में मेरी बात हुई है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख