dharma sangrah
✕

कर्नाटक और गोवा में टूट के बाद मध्यप्रदेश में हाईअलर्ट पर कांग्रेस, सिंधिया ने संभाला मोर्चा

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (20:42 IST)
भोपाल। कर्नाटक और गोवा में पार्टी विधायकों के इस्तीफे के बाद अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस हाईअलर्ट मोड पर आ गई है। भाजपा के लगातार कांग्रेस सरकार के भविष्य पर सवाल उठाने के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी के पूरी तरह एकजुट होने का संदेश देने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है।
 
भोपाल पहुंचे सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ सरकार पूरे 5 साल मजबूती के साथ चलेगी और पार्टी की सभी विधायक एकजुट होकर चट्टान की तरह सरकार के साथ खडे है, वहीं लंच पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच ताजा राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई।
 
लंच के बाहर निकले सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ विकास के मुद्दों के साथ आगे सरकार की क्या और कैसी रणनीति होनी चाहिए इस पर चर्चा हुई।
 
विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश : सिंधिया ने भाजपा पर कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले 6 महीने से लगातार विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है, लेकिन पार्टी के सभी विधायक अपनी जवाबदेही अच्छी तरह समझते हैं और वे पूरी तरह सरकार के साथ हैं। 
 
सिंधिया ने विधायकों की खरीद-फरोख्त को भाजपा की सोच बताते हुए कहा कि जहां उसे सामने से एंट्री नहीं मिली है वहां वह बैकडोर से एंट्री की कोशिश में लगी हुई है। पार्टी में गुटबाजी के सवाल और अपने खेमे के मंत्रियों की नाराजगी की खबरों पर सिंधिया ने इस परिवार को मामला बताते हुए कहा कि हर कोई न्याय और सम्मान चाहता है, सिंधिया ने पार्टी में उठ रहे मंत्रियों के विरोध के स्वर को स्वस्थ परंपरा बताते हुए कहा कि जब समय आएगा तो पूरी कांग्रेस एक साथ रहेगी। सिंधिया ने कहा भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सत्ता पाने की बीजेपी की चाहत मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी है।

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से क्यों हटाया, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

SIR को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब, SC मार्च पर कहा- हमें डरा नहीं सकते

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख