biodatamaker

कोविड-19 की स्थिति काबू में आने पर इंदौर-दुबई उड़ान 17 माह बाद बहाल, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

Updated: बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (11:54 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान करीब 17 महीने के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को बहाल हो गई। मध्यप्रदेश की इस इकलौती अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन कोविड-19 के प्रकोप के कारण मार्च 2020 में रोक दिया गया था जिसे महामारी की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दोबारा शुरू किया गया है।

ALSO READ: दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, टूटा 12 साल का रिकॉर्ड
 
इंदौर-दुबई उड़ान की बहाली को लेकर यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से हिस्सा लिया और इस उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर-दुबई उड़ान 17 महीने बाद बहाल की जा रही है। मुझे याद है कि मेरे नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के महज 5 दिन बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुझसे पहली मांग यही की थी कि इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दोबारा शुरू किया जाए।

ALSO READ: दिल्ली में बारिश के साथ ही सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की भी बौछार
 
सिंधिया ने बताया कि उनके नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद पिछले 53 दिनों के भीतर उनके गृह राज्य मध्यप्रदेश में 58 नई यात्री उड़ानें शुरू हुई हैं और राज्य में हवाई जहाज 314 अतिरिक्त फेरे लगाने लगे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस की ग्वालियर-इंदौर और ग्वालियर-दिल्ली के मार्गों पर चलने वाली दैनिक उड़ानों को भी हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह और इंडिगो एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए।

ALSO READ: बाइडन का बड़ा बयान, आतंकवाद के खिलाफ लड़ेगा अमेरिका, अब दूसरे देश में नहीं बनाएंगे आर्मी बेस
 
अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया का विमान हर बुधवार को भारतीय मानक समय के मुताबिक इंदौर से दोपहर 12.35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.05 बजे दुबई पहुंचेगा। वापसी में यह विमान दुबई से हर बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के मानक समय के मुताबिक शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 8.55 बजे इंदौर आएगा। जानकारों का कहना है कि इस उड़ान के बहाल होने से मध्यभारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पर्यटन तथा कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों की बरसों पुरानी मांग के आधार पर इंदौर-दुबई उड़ान 15 जुलाई 2019 को शुरू हुई थी।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख