dharma sangrah
✕

2 घटनाओं से मध्यप्रदेश शर्मसार, सिंगरौली में बाइक तो छतरपुर में बस से ले जाना पड़ा शव

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (12:41 IST)
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छतरपुर में मानवियता को शर्मसार कर देने वाले 2 मामले हुए। सिंगरौली में एक व्यक्ति एंबुलेंस न मिल पाने के बाद अपने मृत नवजात शिशु को मोटरसाइकिल से थैले में रखकर घर ले गया। वहीं 2 घंटे तक भटकने के बाद भी एक व्यक्ति को अपनी भांजी को ले जाने के लिए शववाहन नहीं मिल सका।
 
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के निवासी दिनेश भारती ने आरोप लगाया कि सिंगरौली जिला अस्पताल के एक चिकित्सक ने उसकी पत्नी को प्रसव से पहले कुछ जांच के लिए एक निजी क्लीनिक में भेज दिया, जहां दंपति से अल्ट्रासाउंड जांच के नाम पर 5,000 रुपए लिए गए। उसकी पत्नी ने सोमवार को जिला अस्पताल में एक मृत बच्चे को जन्म दिया।
 
भारती ने आरोप लगाया कि उसने जब अपनी पत्नी और मृत बच्चे को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस मांगी तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी मदद नहीं की।
 
 
इस तरह छतरपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। एक मामा को अपनी भांजी का शव ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिला। बेबस मामा 2 घंटे तक बेटी के शव को कंधे में लिए इधर-उधर भटकता रहा बाद में किसी तरह बस से बेटी के शव को गांव ले गया।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

अगला लेख