शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Gwalior MP Bharat Singh Kushwaha met Union Minister Nitin Gadkari in Delhi.
Last Modified: गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (19:30 IST)

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, डबरा में ईस्टर्न बायपास के निर्माण की मांग

Gwalior MP Bharat Singh Kushwaha
ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से गुरुवार को नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर डबरा में ईस्टर्न बायपास के निर्माण की जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा में उन्होंने बताया कि ईस्टर्न बायपास के निर्माण से डबरा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आएगी। वर्तमान में भितरवार एवं चीनोर से ग्वालियर या झांसी एवं दतिया से भितरवार की तरफ जाने वाला ट्रैफिक को डबरा शहर से गुजरना पड़ता है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

इसके साथ ही सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ ग्वालियर संसदीय क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बिलौआ, अर्रु तिराहे और कल्याणी तिराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने ग्वालियर बायपास पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए सर्विस रोड के निर्माण के संबंध में भी अनुरोध पत्र भी सौंपा।

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिकरोदा चौराहे पर 50 करोड़ और करैरा में 48.19 करोड़ रुपए की लागत के फ्लाईओवर की सौगात देने के लिए  उन्होंने केंद्रीय मंत्री का ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार और धन्यवाद भी जताया।

गौरतलब है कि सांसद भारत सिंह कुशवाह के लगातार प्रयासों से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र को लगातार कई बड़े विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इसमें 1347.6 करोड़ रुपए की लागत से 28.516 किमी लंबा 4-लेन वेस्टर्न बायपास प्रमुख है। इसके साथ ही ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली करैरा विधानसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-27 के शिवपुरी-झांसी खण्ड पर करैरा कस्बे के अंतर्गत टीला रोड कॉलेज तिराहे पर 48 करोड़ का फ्लाई और सिकरोदा चौराहे पर 50 करोड़ की लगात से बनने वाले फ्लाई ओवर के टेंडर भी जारी हो चुके है।
 
ये भी पढ़ें
Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश