शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी बच्ची ने तोड़ा दम
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (12:50 IST)

रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी बच्ची ने तोड़ा दम

Leopard
इंदौर (मध्यप्रदेश)। तेंदुए के हमले में यहां 8 दिन पहले बुरी तरह जख्मी एक वर्षीय बच्ची ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। शहर के एक अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पारमार्थिक क्षेत्र के चोइथराम हॉस्पिटल के उपनिदेशक (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भूमिका (1 वर्ष) की जान नहीं बचाई जा सकी। तेंदुए के हमले की शिकार बच्ची के शरीर पर कई गंभीर जख्म थे। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि नजदीकी जंगल से भटककर 11 मार्च को तेंदुआ यहां लिम्बोदी के रिहायशी इलाके में घुस गया था। इस जंगली जानवर ने 1 वर्षीय बच्ची समेत 5 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ा गया था। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा बयान, Covid टीके पूरी तरह सुरक्षित, भ्रमित होने की जरूरत नहीं