सम्बंधित जानकारी
- नजफगढ़ में लगातार तीसरे दिन दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
- देवास जिले के बागली में बाघ के लिए लगाए ट्रेप कैमरे में तेंदुआ हुआ कैप्चर
- भारत में तेंदुओं की संख्या 8,000 से बढ़कर 12,000 हुई
- जौलीग्रांट हवाई अड्डे में घुसा तेंदुआ, सुरक्षित बाहर निकाला
- गाजियाबाद में तेंदुआ देख मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
बिजनौर : पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा तेंदुआ
बिजनौर। बिजनौर के नावका गांव में पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर में घुस गया। मकान मालिक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया और बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर अमानगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, थाना अफजलगढ़ के गांव नावका में शनिवार शाम रघुवीर प्रजापति के कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ उनके घर में घुस गया, परिजनों ने तेंदुआ जिस कमरे में था, उसे बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, वनकर्मियों को बुलाकर रविवार तड़के तेंदुए को पिंजरे मे बंद कर निकट ही अमानगढ़ आरक्षित वन्य क्षेत्र में छुड़वा दिया।(भाषा)
