शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. four people including husband cut the tongue and cheeks of the woman in Nagda MP
Written By
Last Modified: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (16:17 IST)

हैवानों ने पार की हद, चरित्र शंका में महिला के स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन

हैवानों ने पार की हद, चरित्र शंका में महिला के स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन - four people including husband cut the tongue and cheeks of the woman in Nagda MP
नागदा। मध्यप्रदेश के नागदा जिले में बहुत बर्बर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सास, ससुर और पति ने मंगलवार को हैवानियत का ऐसा खेल खेला, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। दरअसल, एक महिला के जीभ, गाल और स्तन इन दरिंदों ने इसलिए काट दिए थे क्योंकि वे उसके चरित्र पर शंका करते थे। इस बर्बर काम में उनका एक अन्य महिला रिश्तेदार ने भी साथ दिया। 
 
बताया जा रहा है कि दरिंदगी का खेल अंगों को काटने तक ही सीमित नहीं रहा। आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बेलन भी डाल दिया। हैवानों की हरकत से महिला जब नहीं सह पाई तो बेहोश हो गई। जब उन्हें लगा कि महिला मर गई तो उसे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। करीब 10 मिनट तक महिला सड़क पर पड़ी तड़पती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। हालांकि किसी ने फोन जरूर पुलिस को कर दिया था। यह मामला नागदा के विद्यानगर का है।  
 
सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को स्थानीय अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे इंदौर भेज दिया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बिरलाग्राम थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और महिला रिश्तेदार के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। इस बीच, पुलिस ने इस मामले में महिला के पति राजेश सोलंकी, ससुर सीताराम, सास गोंदाबाई और मौसी सास कलाबाई को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
15 साल पहले हुई थी शादी : महिला की पेशे से ड्राइवर राजेश के साथ 15 साल पहले शादी हुई थी। इनके 14 साल और 5 साल के दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि महिला घटना के कुछ दिनों पहले अपने एक रिश्तेदार के साथ कहीं गई थी। सोमवार यानी 11 जनवरी को राजेश उसे वापस लेकर आया था।
 
ये भी पढ़ें
BJP विधायक संगीत सोम बोले- जिन्हें corona vaccine पर भरोसा नहीं वे पाकिस्तान चले जाएं