Daily Horoscope
✕

अजब MP में सरकारी इंजीनियरों का गजब कारनामा, ROB पर 90 डिग्री को दिया टर्न, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Updated: गुरुवार, 12 जून 2025 (16:02 IST)
भोपाल का ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज उद्घाटन से पहले ही विवादों से घिर गया है ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए 18 करोड़ रुपए की लागत से बने आरओबी की टॉप हाईट पर 90 डिग्री के खतरनाक मोड़ को लेकर अब सवाल उठने लगे है। 10 साल से ज्यादा के इंतजार के बाद उद्घाटन को तैयार भोपाल का ऐशबाग आरओबी को 90  डिग्री का टर्न दे दिया गया है, जिससे ब्रिज पर आने के बाद वाहनों को लगभग 90 डिग्री पर मुड़ना होगा और इससे एक्सीडेंट होने के खतरा कई गुना बड़ सकता है।

आरओबी के लोकार्पण से पहले कांग्रेस के साथ सोशल मीडिया पर लोग ब्रिज पर खतरनाक टर्न को लेकर हादसे की शंका जता रहे है। ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज के 90 डिग्री मोड को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। 90 डिग्री मोड़ के कारण एक्सीडेंटल ज़ोन बनने की आशंका के बीच मंत्री ने जांच की बात कही है।

राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए बनाए गए ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का डिजाइन को लेकर चिंता जता रहे है। लगभग 18 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस ब्रिज का शहर की बड़ी आबादी को लगभग 10 साल से इंतजार था। वहीं इसके निर्माण में भी करीब 2 साल लगे। ब्रिज पर चढ़ते हुए टॉप पर पहुंचने के बाद वाहन चालक को करीब 90 डिग्री मुड़ना पड़ेगा, जो हादसों का बड़ा कारण भी बन सकता है। वहीं दूसरी ओर ब्रिज निर्माण से जुड़े अफसरों का कहना है कि जमीन की कमी के चलते और पास में मेट्रो रेल स्टेशन की मौजूदगी के चलते उनके पास ब्रिज निर्माण का कोई और विकल्प नहीं था।

वहीं कांग्रेस ने ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की डिजाइल को लेकर सवाल उठाए है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आरओबी को लेकर कई वीडियो पोस्ट किए है। वहीं सोशल मीडिया पर ब्रिज की डिजाइन को लेकर कई मीम्स वायरल हो रहे है। सोशल मीडिया पर लोग ब्रिज को लेकर सरकारी सिस्टम को लेकर  तरह-तरह के तंज कस रहे है।
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

LIVE: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में, गोपालक सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लद्दाख में ईरानी केसर की दस्तक, क्या कश्मीरी केसर को मिलेगी कड़ी टक्कर?

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: अल-कायदा से जुड़े सह-पायलट ने रची थी इजराइल में विमान गिराने की साजिश?

ट्रंप के बहुमत को आग लगा सकता है महंगा डीजल

Top News 3 October: बिहार में बाढ़ का तांडव, भारत ने एक दिन में जीते 6 गोल्ड, ट्रंप को झटका

अगला लेख