Hanuman Chalisa
✕

मध्य प्रदेश में लोगों को लगा बिजली का झटका, 7 फीसदी तक महंगी हुई बिजली

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (09:45 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों को अब बिजली को जोरदार झटका लगा है। राज्य विदुयत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में 7 फीसदी तक इजाफा कर दिया है।
 
इससे पहले बिजली कंपनियों ने आयोग को 12 फीसदी बिजली महंगी करने का प्रस्ताव दिया था जिसे आयोग ने घटाकर 7 फीसदी कर नए दरें को अपनी मंजूरी दी है। प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं पर 5.1 फीसदी बिजली दरें बढ़ाई है वहीं गैर घरेलू बिजली दरों में 4.9 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई।
 
इस बढ़ोत्तरी के बाद अब हर स्लैब के उपभोक्ताओं को प्रति 15 से 30 पैसे ज्यादा प्रति यूनिट देनी होगी। इसके साथ ही फिक्स चार्ज को भी 10 रुपए प्रतिमाह बढ़ाया गया है। कंपनी ने 50 यूनिट तक 20 पैसे,150 यूनिट तक 25 पैसे, 300 यूनिट तक 30 पैसे और इससे ज्यादा बिजली खपत पर 20 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी कर दी है। इसके साथ ही घर बनाने के समय अस्थाई कनेक्शन बिजली की दरों में कटौती की गई है।
 
आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत देते हुए स्लैब में बदलाव करते हुए 51-100 यूनिट स्लैब को बदलकर अब 51-150 यूनिट का स्लैब कर दिया है। इसके अलावा मैरिज गार्डन, सामाजिक – वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए अस्थाई कनेक्शन, ई-वाहन, ई रिक्शा चार्जिगं केंद्र की बिजली दरों कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है।
 
प्रदेश में रेस्टोरेंट, होटल, दुकान, सिनेमाघर, मैरिज गार्डन, पेट्रोल पंप जैसे गैर घरेलू उपभोक्ताओं के 50 यूनिट प्रतिमाह खपत पर 10 पैसे प्रति यूनिट की राहत देते हुए चार्ज 6.20 पैसे प्रति यूनिट तय किया गया है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख