biodatamaker

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

Updated: मंगलवार, 4 अगस्त 2026 (23:18 IST)
मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दतिया में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। उपचुनाव में हार के 24 घंटे के भीतर ही बीजेपी ने दतिया की पूरी जिला संगठन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।
 
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की। पार्टी के आदेश के मुताबिक दतिया जिले के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, मंडल इकाइयां, मोर्चे, प्रकोष्ठ, परियोजनाएं, विभाग और अन्य संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
ALSO READ: Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

CM मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल बैठक

 
यह बड़ा फैसला मुख्यमंत्री मोहन यादव के सरकारी आवास पर हुई आपात उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और चुनाव अभियान से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। दतिया उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों और संगठन की भूमिका की समीक्षा के बाद पूरी जिला इकाई को भंग करने का निर्णय लिया गया।
ALSO READ: PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

BJP के मजबूत गढ़ में कांग्रेस की जीत

दतिया को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में यहां उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 66,757 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट हासिल हुए। वहीं आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले और उन्होंने मुकाबले को प्रभावित किया।

टिकट वितरण को लेकर पहले से थी नाराजगी

 
दतिया में चुनाव से पहले ही बीजेपी के भीतर टिकट वितरण को लेकर असंतोष की चर्चा थी। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी के अंदर खींचतान की स्थिति बनी थी। हालांकि नरोत्तम मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया और चुनाव प्रचार में भी सक्रिय रहे, लेकिन संगठन के भीतर मतभेद पूरी तरह खत्म नहीं हुए।
ALSO READ: Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

हार के बाद BJP प्रत्याशी ने लगाया अंदरघात का आरोप

ALSO READ: Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?
चुनाव में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पार्टी के अंदर ही कुछ लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ सदस्यों ने आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम किया, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला। दतिया संगठन को भंग करने की कार्रवाई को पार्टी के भीतर जवाबदेही तय करने और हार के कारणों पर सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख