Daily Horoscope
✕

14 अप्रैल के बाद भी भोपाल, इंदौर में जारी रहेगा लॉकडाउन !, त्रिस्तरीय फॉर्मूला लागू करने की तैयारी

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (10:33 IST)
भोपाल। कोरोना को और फैलने से रोकने केंद्र सरकार का 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन मंगलवार को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा भी कर चुके है लेकिन लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर अब तक कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है। पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल सरकार ने 20 अफैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संकेत दे दिए है प्रदेश में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन इसका स्वरुप कुछ अलग होगा।
 
लॉकडाउन को लेकर त्रिस्तरीय फॉर्मूला ! – 14 अप्रैल के बाद मध्यप्रदेश में लॉकडाउन को लेकर त्रिस्तरीय फॉर्मूला तैयार हो रहा है। इस फॉर्मूले के तहत पहले स्तर पर भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहर शामिल है जहां प्रदेश के कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या प्रदेश में कुल पीड़ितों की संख्या का 80 फीसदी है। इन शहरों में 14 अप्रैल के बाद भी कुछ समय  टोटल लॉकडाउन जारी रहेगा और यहां पर अभी अगले कुछ दिनों तक कोई छूट नहीं दी जाएगी। इन शहरों में फिलहाल रबी उर्पाजन का काम भी स्थगित रखा गया है। 
 
दूसरे स्तर पर प्रदेश के वह 20 जिले है जो कोरोना के संक्रमण की चपेट में है। इन जिलों में कोरोना के हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील कर मामूली छूट दी जा सकती है। यहां पर स्थिति सामान्य होने पर चरणबद्ध तरीके से किराना दुकाने खोले जाने और ग्रामीण इलाकों को राहत दी जा सकती है।
वहीं तीसरे स्तर पर प्रदेश के वह 30 जिले है जो अब तक संक्रमण से पूरी तरह बचे हुए है। इन शहरों की सीमाएं वर्तमान की तरह सील रखकर यहां पर सरकार का फोकस आर्थिक गतिविधियों को शुरु करने पर होगा। इन शहरों में समर्थन मूल्य पर खऱीदी के साथ ही स्थानीय स्तर पर छोटे दुकानदारों को राहत दी जा सकती है। इन जिलों में मनरेगा,तेंदूपत्ता एवं वनोपज संग्रहण और विकेंद्रीकृत मंडी बनाकर फल सब्जी बेचे जाने का काम शुरु किया जाएगा। 
 
लॉकडाउन के दूसरे चरण में प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को शुरु करने के लिए सरकार ने एक उच्च स्तीरय समिति गठित की है जो कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुई प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कैसे सुधारा जाए इसको लेकर अपनी रिपोर्ट देगी। फिलहाल प्रदेश सरकार लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार की गाइलाइन आने क बाद इस बारे में कोई अंतिम फैसला लेगी।  
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख