Daily Horoscope
✕

इंदौर में मिला चायना का एक आदमी, मचा हड़कंप

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2020 (15:32 IST)
सांकेतिक चित्र
इंदौर। आज रंग पंचमी के मौके पर उस समय इंदौर की अपोलो डीबी सिटी में हड़कंप मच गया जब रहवासियों ने एक चाइनीज आदमी को टाउनशिप में घूमता पाया।
 
कोरोना वायरस के चलते रहवासी इतने भयभीत थे कि उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उस चाइनीज व्यक्ति को रोका और पूछताछ की, पूछताछ में सामने आया कि उक्त व्यक्ति चाइना से 24 दिसंबर को हिंदुस्तान आया था।
 
हालांकि तब तक corona virus महामारी के रूप में नहीं आया था किंतु वर्ष 2019 की शुरुआत में ही कोरोना वायरस चाइना में फैलने लगा था, क्योंकि दिसंबर 2019 में देश के किसी भी एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस से संबंधित स्क्रीनिंग नहीं की जा रही थी इसीलिए संदिग्ध व्यक्ति को लेकर लोगों में भय व्याप्त है।
 
 
इस मामले में डॉक्टर सौरभ माथुर ने इंदौर के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रवीण झाड़िया से बात की। उन्होंने बताया यदि कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति पाया गया है तो उसकी तुरंत जांच करवाई जाएगी। हालांकि यदि वह दिसंबर 2019 से हिंदुस्तान में है और यदि वह इनफेक्टेड होता तो अब तक उसकी स्थिति बहुत खराब हो चुकी होती।

लेकिन कोरोना वायरस के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा सकती इसीलिए तुरंत एक टीम अपोलो डीबी सिटी भेजकर उक्त व्यक्ति की स्क्रीनिंग और जांच कराई जाएगी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख