• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Chief Minister Dr. Mohan Yadav will give a message of gratitude letter and gift to Ladli sisters
Written By
Last Modified: भोपाल , बुधवार, 31 जुलाई 2024 (22:25 IST)

CM मोहन यादव लाड़ली बहनों को आभार पत्र और उपहार का देंगे संदेश

11 जिलों के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

CM मोहन यादव लाड़ली बहनों को आभार पत्र और उपहार का देंगे संदेश - Chief Minister Dr. Mohan Yadav will give a message of gratitude letter and gift to Ladli sisters
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षा बंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रक्षा बंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित जिलों में होगा। एक से 17 अगस्त के मध्य 11 जिले सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा।
इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी भी बंधवाएंगे और उनसे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की थीम रक्षा बंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिए झुले लगाए जाएंगे।
कार्यक्रमों में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।