Hanuman Chalisa

ओंकारेश्वर में झूला पुल का तार टूटकर नर्मदा में गिरा, आवाजाही बंद

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (09:24 IST)
खंडवा। शिवरात्रि से पहले ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर बने झूला पुल का एक तार टूटकर नदी में गिरने से हड़कंप मच गया। यह पुल ब्रह्मपुरी से शिवपुरी को जोड़ता है। झूला पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। महाशिवरात्रि पर यहां भारी भीड़ उमड़ सकती है।
 
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। तार का करीब आधा हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया। मामले की जानकारी लगते ही SDM, पुलिस और दूसरे अफसर मौके पर पहुंचे और पुल के दोनों गेट बंद कर दिए। एंट्री गेट से तार टूटा था।

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए नया झूला पुल 18 साल पूर्व बनाया गया था।  कुछ समय पहले गुजरात के मोरवी में झूला पुल गिरने पर ओंकारेश्वर के झूला पुल की भी जांच की गई थी। तब इसे यह पूरी तरह सुरक्षित बताया गया था।

अधिकारियों की लापरवाही के चलते और लगातार ध्यान ना रखने के कारण झूला पुल का एक तार टूट कर जमीन पर आ गिरा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि एक तार टूटने से पुल की गिरने जैसी कोई संभावना नहीं है।
 
महाशिवरात्रि 18 फरवरी की है। दूसरे दिन रविवार और सोमवार को सोमवती अमावस्या भी आ रही है। इन 3 दिन में यहां 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
 
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में 2 पुल हैं। एक से श्रद्धालु मंदिर जाते हैं और दूसरे से वापस आते हैं। पैदल पुल से श्रद्धालु ज्योर्तिलिंग दर्शन के लिए जाते हैं। नर्मदा परिक्रमा करने वाले भी ओंकार पर्वत का भ्रमण कर इसी पुल से बाहर आते हैं।
 
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिया।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख