sundarkand
✕

Weather Updates: मौसम में आया बदलाव, गर्मी देने लगी दस्तक, अनेक राज्यों में बारिश के आसार

Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (08:56 IST)
नई दिल्ली। फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से अच्छा माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम के कई रंग नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां ठंड की विदाई हो रही है, वहीं गर्मी दस्तक देने लगी है। लोगों को इस महीने में दोनों मौसमों का का एहसास हो रहा है। दिन में बढ़िया धूप देखने को मिल रही है, साथ ही रात में थोड़ी ठंडक अभी भी बनी हुई है।
 
दूसरी ओर पहाड़ों पर बदलते मौसम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस बीच एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जो कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आ चुका है, उसका भी असर देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार इसका असर 17 फरवरी तक देखने को मिल सकता है।
 
आईएमडी ने कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के अलावा 15 फरवरी के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 17 और 18 फरवरी को विदर्भ और छत्‍तीसगढ़ में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। सिक्किम, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।
 
देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच गया है। उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम से मध्यम हवाएं चल रही हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

त्रिपुरा में तस्करों ने BSF जवानों पर लाठी-डंडों से हमला कर छीनी राइफल, 8 गिरफ्तार (वीडियो)

पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो को दिखाई हरी झंडी़, कहा- भारत सबसे तेजी से गरीबी घटाने वाला और विकास करने वाला देश

Manipur Violence: 24 घंटे में 5 कुकी युवकों की हत्या से फिर सुलगा मणिपुर, बंद और तनाव के बीच सुरक्षा बल हाई अलर्ट

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

अगला लेख